9 December 2022 Current News

9 December 2022 Current News

9 December 2022 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)

Read Today’s 9th December 2022 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 9 December Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

    • भ्रष्टाचार के संबंध में जागरूकता को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका मुकाबला करने हेतु प्रतिवर्ष 09 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है। 
      • ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस-2022’ का विषय है – भ्रष्टाचार के विरुद्ध विश्व को एकजुट करना (Uniting the world against corruption)।’ 
    • वर्ष 2022, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention Against Corruption-UNCAC) की 20वीं वर्षगाँठ है। 
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 31 अक्तूबर, 2003 को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभिसमय को अपनाया था।
    • इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भ्रष्टाचार को रोकने और अभिसमय के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रतिवर्ष 09 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ के रूप में भी नामित किया था। 
      • यह अभिसमय दिसंबर 2005 में लागू हुआ। 
    • भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से रोज़गार सृजित करने, लैंगिक समानता की दिशा में महत्त्वपूर्ण प्रगति करने और स्वास्थ्य देखभाल एवं शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं तक व्यापक पहुँच हासिल करने में मदद मिल सकती है।


Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *