31 July 2021 Current News


बाँस औद्योगिक पार्क

  1. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘दीमा हसाओ’ ज़िले के मंडेरडीसा में एक ‘बाँस औद्योगिक पार्क’ की आधारशिला रखी है।
  2. इस परियोजना को ‘मिनिस्ट्री फॉर डेवलपमेंट ऑफ नार्थ ईस्टर्न रीजन’ द्वारा 50 करोड़ रुपए की लागत से क्रियान्वित किया जाएगा।
  3. वैश्विक उद्योग रिपोर्ट (2019) के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बाँस उद्योग का मूल्य तकरीबन 72.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो कि वर्ष 2026 तक 98.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच सकता है। यद्यपि भारत के पास दुनिया के बाँस संसाधनों का 30% हिस्सा मौजूद है, किंतु भारत अपनी बाँस क्षमता का केवल दसवें हिस्से का ही उत्पादन करता है, जो कि वैश्विक बाँस बाज़ार का केवल 4% है।
  4. असम में बाँस की 51 प्रजातियाँ उगाई हैं, यदि इसका उचित उपयोग किया जाए तो इसमें पर्याप्त रोज़गार और राजस्व उत्पन्न करने की क्षमता है।

‘बसवराज बोम्‍मई’ कर्नाटक राज्य के नए मुख्यमंत्री

  1. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्‍पा के इस्तीफे के बाद ‘बसवराज बोम्‍मई’ ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
  2. बसवराज बोम्मई ने वर्ष 2008 से वर्ष 2013 के बीच राज्य के ‘जल संसाधन मंत्री’ और जुलाई 2019 से राज्य के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया है।
  3. 61 वर्षीय बसवराज बोम्मई, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘एस.आर. बोम्मई’ के पुत्र हैं।
  4. बसवराज बोम्मई सक्रिय राजनीति में शामिल होने से पूर्व एक मैकेनिकल इंजीनियर थे। 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *