
In This Article, we are going to provide the best information for all competitive exams. discuss today’s current affairs in Hindi. Each and every question is very important for your competitive exams perspective like State PCS, UPSSSC, SSC, Sub Inspector, Police, Railway, Banking, etc. Discuss today’s Current Affairs in Hindi.
29 AUGUST 2021 C.A.
भारत में, राष्ट्रीय क्रीडा दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।
‘द ब्लाइंड मैट्रिआर्च’ नामक उपन्यास की लेखिका नमिता गोखले हैं।
‘2021 ग्लोबल DeFi एडॉप्शन इंडेक्स’ में प्रथम स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका का है।
भारत देश 3 सितंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2020-21 की मेजबानी करेगा।
कर्नाटक सरकार ने चिक्कमगलुरु जिले के अंबाले गांव में एक ‘मसाला पार्क’ स्थापित करने का निर्णय लिया है।
वर्ष 2021 के लिए सातवें ‘यामिन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड’ की विजेता नमिता गोखले (लेखक) हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तर्न तरन गांव में ‘श्री गुरु तेग बहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ’ की आधारशिला रखी है।
महाराष्ट्र सरकार के अधीन पर्यावरण मंत्रालय ने मुंबई शहर को समर्पित पहली जलवायु कृति योजना का आरंभ किया गया है।
भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञान आधारित कृषि के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में, BRICS-कृषि अनुसंधान मंच (BRICS-ARP), भारत में तैयार और स्थापित किया गया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत, नए वाहनों के लिए नई पंजीकरण श्रृंखला “भारत (BH) श्रृंखला” (प्रारूप: ‘YY BH #### XX’) है।
भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (चेन्नई) के अंतर्गत गुवाहाटी, असम में एक ‘समुद्री अध्ययन विषयक कौशल संस्थान’ की स्थापना की जाएगी।
टाटा मोटर्स और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने 27 अगस्त 2021 को ओलंपिक के अगले संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ‘क्वेस्ट फॉर गोल्ड एट पेरिस ओलंपिक 2024’ पहल की शुरुआत की है।
ताजा मछली और मूल्य वर्धित उत्पादों की होम डिलीवरी के लिए केरल सरकार के अधीन मत्स्य मंत्रालय द्वारा MIMI फिश स्टोर का एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है।
27 अगस्त 2021 को बनवारीलाल पुरोहित (तमिलनाडु के राज्यपाल) को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
“क्यूसिम (QSim)” नामक क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर टूलकिट भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से IISc बैंगलुरू, IIT रुड़की और C-DAC के समन्वय से विकसित किया गया है।
‘सोलर फूड्स’ (फ़िनलंड) कंपनी ने प्रोटीन से भरपूर आहार बनाने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है, जिससे ‘सोलिन’ नामक खाद्य केवल बिजली, पानी और हवा से बनाया जा सकता है।
चेनैलिसिस संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘2021 ग्लोबल DeFi एडॉप्शन इंडेक्स’ के अनुसार, भारत DeFi (विकेंद्रीकृत वित्त) अपनाने के मामले में विश्व में छठा क्रमांक पर है।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण संस्थान (ZSI) के अनुसार, भारत में पाए जाने वाले जीवों की प्रजातियों की संख्या बढ़कर 1,02,718 हो गई है, जो भारत को सर्वाधिक जैव विविधता रखने वाला विश्व का 8 वां देश बनाता है।