Skip to content
आईएनएस चिल्का
- 23 अगस्त 2021 को रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति (SCOD) ने INS चिल्का का दौरा किया।
- आईएनएस चिल्का, भारतीय नौसेना का एकमात्र प्रारंभिक प्रशिक्षण संस्थान है।
- जो प्रतिवर्ष, 6600 से अधिक नए भर्ती रंगरूटों को प्रशिक्षित करता है ताकि उन्हें सक्षम नाविक बनाया जा सके।
- आईएनएस चिल्का ओडिशा में चिल्का झील के आसपास स्थित है।
अफगानिस्तान से लाया गया पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का एक सरूप
- हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान से लाये गए पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के एक सरूप को अपने सिर पर रखा।
- सरूप श्री गुरु ग्रंथ साहिब की एक भौतिक प्रति है, जिसे पंजाबी में बीर भी कहा जाता है।
- प्रत्येक बीर में 1,430 पृष्ठ होते हैं, जिन्हें अंग कहा जाता है।