भारत के प्रमुख हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल ‘विनय बधवार’ को ब्रिटिश सरकार द्वारा हाइड्रोग्राफी और नॉटिकल कार्टोग्राफी के क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गए कार्यों हेतु प्रतिष्ठित ‘अलेक्जेंडर डेलरिम्पल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
वाइस एडमिरल विनय बधवार के लिये वर्ष 2019 में इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी, किंतु मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था।
‘एलेक्जेंडर डेलरिम्पल’ पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2006 में ‘यूनाइटेड किंगडम हाइड्रोग्राफिक ऑफिस’ द्वारा की गई थी और इसका नाम ब्रिटिश नौवाहन विभाग के पहले हाइड्रोग्राफर ‘अलेक्जेंडर डेलरिम्पल’ के नाम पर रखा गया था।
पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं का चयन हाइड्रोग्राफिक ऑफिस की कार्यकारी समिति द्वारा दुनिया भर में हाइड्रोग्राफी, कार्टोग्राफी और नेविगेशन के मानकों को बढ़ाने के प्रयासों के लिये किया जाता है।
भारत का 39वाँ विश्व धरोहर स्थल: रामप्पा मंदिर
हाल ही में तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में स्थित रुद्रेश्वर मंदिर (जिसे रामप्पा मंदिर के रूप में भी जाना जाता है) को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है।
इस मंदिर को सरकार द्वारा वर्ष 2019 के लिये यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामांकन हेतु प्रस्तावित किया गया था।
रुद्रेश्वर मंदिर का निर्माण 1213 ईस्वी में काकतीय साम्राज्य के शासनकाल में काकतीय राजा गणपति देव के एक सेनापति रेचारला रुद्र ने कराया था।
यहाँ के स्थापित देवता रामलिंगेश्वर स्वामी हैं। 40 वर्षों तक मंदिर निर्माण करने वाले एक मूर्तिकार के नाम पर इसे रामप्पा मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।
डिजिटल और सतत् व्यापार सुविधा पर संयुक्त राष्ट्र का सर्वेक्षण 2021
भारत ने एशिया-प्रशांत के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (UNESCAP) के डिजिटल एवं सतत् व्यापार सुविधा पर वैश्विक सर्वेक्षण (Survey on Digital and Sustainable Trade Facilitation) में 90.32 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
यह सर्वेक्षण प्रत्येक दो वर्ष में UNESCAP द्वारा आयोजित किया जाता है और इसमें विश्व व्यापार संगठन (WTO) के व्यापार सुविधा समझौते में शामिल 58 व्यापार सुविधा उपायों का आकलन करना शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय आयोग (UN Regional Commission) संयुक्त रूप से डिजिटल और सतत् व्यापार सुविधा पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सर्वेक्षण आयोजित करते हैं।
सर्वेक्षण में वर्तमान में पूरे विश्व की 143 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है।
एशिया प्रशांत के लिये यह UNESCAP द्वारा आयोजित किया जाता है।
दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम एशिया क्षेत्र (63.12%) और एशिया प्रशांत क्षेत्र (65.85%) की तुलना में भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है।
भारत का समग्र स्कोर फ्राँस, यूके, कनाडा, नॉर्वे, फिनलैंड आदि सहित कई आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) देशों से भी अधिक है और समग्र स्कोर यूरोपीय संघ (EU) के औसत स्कोर से अधिक है।
आषाढ़ पूर्णिमा- धम्म चक्र दिवस
भारत ने ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ’ (IBC) के साथ साझेदारी में 24 जुलाई, 2021 को ‘आषाढ़ पूर्णिमा- धम्म चक्र दिवस 2021’ का आयोजन किया।
इस दिवस को बौद्धों और हिंदुओं द्वारा अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा को चिह्नित करने हेतु गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है।
यह दिवस बुद्ध द्वारा अपने पाँच पहले तपस्वी शिष्यों को दिये गए उपदेश का प्रतीक है। उन्होंने ज्ञान प्राप्ति के बाद दुनिया को अपना पहला उपदेश दिया था।
यह दिन वाराणसी के पास वर्तमान सारनाथ में ‘हिरण पार्क’, शिपटाना में भारतीय सूर्य कैलेंडर में आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन, संघ की स्थापना का प्रतीक है।
इसे श्रीलंका में एसाला पोया तथा थाईलैंड में असान्हा बुचा के नाम से भी जाना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा या वेसाक के बाद बौद्धों के लिये यह दूसरा सबसे पवित्र दिवस है।