25 November 2021 Current News

25 November 2021 Current News

25 November 2021 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)

Read Today’s 25th November 2021 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 25 November Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.

‘सागर शक्ति’ युद्धाभ्यास

  • हाल ही में कच्छ प्रायद्वीप के क्रीक सेक्टर में ‘सागर शक्ति’ युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया।
    • इस अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल और गुजरात पुलिस ने हिस्सा लिया।
  • इस अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की दक्षिणी कमान द्वारा किया गया और इसका प्राथमिक उद्देश्य वास्तविक समय के परिदृश्य में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की युद्ध की तैयारी का परीक्षण करना था।
  • इस अभ्यास में एकीकृत तरीके से थल, जल और वायु क्षेत्र में किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिये सुरक्षा बलों को तैयार करना शामिल था।
    • यह अभ्यास ऐसे समय में आयोजित किया गया, जब भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में विकसित हो रहे सुरक्षा परिदृश्यों के मद्देनज़र अपनी समुद्री युद्ध क्षमता को बढ़ाया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

  • महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये प्रतिवर्ष 25 नवंबर को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ (International Day for the Elimination of Violence against Women) मनाया जाता है।
  • इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना और महिलाओं को उनके बुनियादी मानवाधिकारों एवं लैंगिक समानता के विषय में जागरूक करना है।
    • महिला अधिकार कार्यकर्त्ताओं द्वारा वर्ष 1981 से प्रतिवर्ष 25 नवंबर को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ने हेतु इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • 07 फरवरी, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित किया, जिसमें 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ के रूप में नामित किया गया।
    • इस दिवस का आयोजन ‘मिराबाई बहनों’ (डोमिनिकन गणराज्य की तीन राजनीतिक कार्यकर्त्ता) के सम्मान में किया जाता है, जिन्हें वर्ष 1960 में देश के शासक ‘राफेल ट्रुजिलो’ के आदेश पर बेरहमी से मार दिया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विश्व भर में लगभग 15 मिलियन किशोर लड़कियाँ (15-19 आयु वर्ग) अपने जीवन में कभी-न-कभी यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं।
    • वहीं विश्व भर में लगभग 650 मिलियन महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की आयु से पूर्व हुआ है।


Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *