23 September 2021 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)
Read Today’s 23rd September 2021 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 23 September Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
- बधिर लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतिवर्ष 23 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
- ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ का प्रस्ताव बधिर लोगों के 135 राष्ट्रीय संघों के संघ- ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ’ (WFD) ने रखा।
- इस प्रस्ताव को 19 दिसंबर, 2017 को सर्वसम्मति से अपनाया गया।
- वैश्विक स्तर पर पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ का आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था।
- वर्ष 1951 की 23 सितंबर की तारीख ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ’ की स्थापना का प्रतीक है।
- इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की थीम ‘वी साइन फॉर ह्यूमन राइट्स’ है।
- ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ’ के आँकड़ों की मानें तो दुनिया भर में 70 मिलियन से अधिक बधिर व्यक्ति हैं।
सांकेतिक भाषा
- सांकेतिक भाषा संप्रेषण का एक माध्यम है, जहाँ हाथ के इशारों और शरीर तथा चेहरे के हाव-भावों का उपयोग किया जाता है।
- सांकेतिक भाषाएँ बोली जाने वाली भाषाओं से संरचनात्मक रूप से अलग होती हैं और इनका प्रयोग अधिकांशतः श्रवण बाधित लोगों द्वारा किया जाता है।
एयर मार्शल वी.आर. चौधरी
- भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख एयर मार्शल वी.आर. चौधरी को वायु सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
- एयर मार्शल वी.आर. चौधरी ने इस वर्ष जुलाई माह में एयर मार्शल ‘एच.एस. अरोड़ा’ की सेवानिवृत्ति के बाद उप-प्रमुख का पद संभाला था।
- एयर मार्शल वी.आर. चौधरी को दिसंबर 1982 में भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था।
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन) के पूर्व छात्र वी.आर. चौधरी ने अपने कॅरियर के दौरान फ्रंटलाइन लड़ाकू स्क्वाड्रन एवं लड़ाकू बेस की कमान संभाली है।
- उन्होंने वायु सेना अकादमी के डिप्टी कमांडेंट सहित कई अन्य पदों जैसे- सहायक वायुसेनाध्यक्ष संचालन (वायु रक्षा) और सहायक वायुसेनाध्यक्ष (कार्मिक अधिकारी) पर भी कार्य किया है।
- Read This- Daily Current Affairs in Hindi.
- Read This- Daily Current Affairs Quiz in Hindi.
- Read This- Daily Current Affairs News in Hindi.