23 August 2021 Current News


कोंकण अभ्यास 2021

  1. हाल ही में INS तबर और HMS वेस्‍टमिन्स्टर के बीच इंग्लिश चैनल में कोंकण अभ्यास 2021 आयोजित किया गया।
  2. इंग्लिश चैनल आइल ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के दक्षिणी तट और फ्राँस के उत्तरी तट के बीच स्थित है।
  3. उत्तर में  यह डोवर जलडमरूमध्य द्वारा उत्तरी सागर से अलग होता है।
  4. द्विपक्षीय कोंकण अभ्यास भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच आयोजित एक नौसैनिक अभ्यास है। कोंकण अभ्यास शृंखला की शुरुआत वर्ष 2004 में शुरू की गई थी।
  5. भारत और यू.के. के बीच अन्य अभ्यास:
    • अभ्यास इंद्रधनुष (वायु सेना अभ्यास)
    • अजेय वारियर (संयुक्त थल सेना अभ्यास)
प्रमुख भारतीय समुद्री अभ्यास:-
अभ्यास का नामदेश का नाम
जिमेक्सजापान
इंद्ररूस
समुद्र शक्तिइंडोनेशिया
भारत-थाई कॉर्पेटथाईलैंड
सिम्बेक्ससिंगापुर
मालाबार अभ्यासजापान और संयुक्त राज्य अमेरिका

राजीव गांधी की 77वीं जयंती

  1. 20 अगस्त, 2021 को उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  2. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बम्बई (मुंबई) में हुआ था।
  3. विज्ञान में रुचि रखने वाले राजीव गांधी वर्ष 1984 में अपनी माँ की हत्या के पश्चात् काॅन्ग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने और वर्ष 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
  4. मात्र 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।
  5. राजीव गांधी को ‘भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति का जनक’ और डिजिटल इंडिया के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
  6. देश के छठे प्रधानमंत्री के तौर पर राजीव गांधी का कार्यकाल देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण दौर था। \
  7. 21 मई, 1991 को चेन्नई में एक रैली के दौरान अलगाववादी संगठन लिट्टे की महिला सुसाइड बॉम्बर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

मद्रास दिवस

  1. चेन्नई में आम लोगों द्वारा प्रतिवर्ष 22 अगस्त को ‘मद्रास दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  2. यह दिवस, चेन्नई शहर में रहने वाले लोगों के लिये काफी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1639 में मद्रास शहर की स्थापना की गई थी।
  3. 22 अगस्त, 1639 को मद्रासपट्टनम गाँव को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने स्थानीय शासकों से खरीद लिया और एक नए मद्रास शहर की स्थापना की गई।
  4. यह समझौता ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी ‘फ्रांसिस डे’ और तत्कालीन स्थानीय शासकों के बीच हुआ था।
  5. ‘मद्रास दिवस’ की अवधारणा की संकल्पना वर्ष 2004 में चेन्नई के पत्रकार ‘विन्सेंट डिसूज़ा’ ने की थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *