21 November 2021 Current News

21 November 2021 Current News

21 November 2021 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)

Read Today’s 21st November 2021 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 21 November Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.

इंदिरा गांधी

  • 19 नवंबर, 2021 को उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था।
  • 1950 के दशक की शुरुआत में उन्होंने अनौपचारिक रूप से अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के निजी सहायक के रूप में कार्य किया। वर्ष 1955 में वे काॅन्ग्रेस कार्यसमिति में शामिल हुईं और वर्ष 1959 में उन्हें काॅन्ग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया।
  • वर्ष 1964 में प्रधानमंत्री नेहरू की मृत्यु के बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्त्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया, किंतु लाल बहादुर शास्त्री की आकस्मिक मृत्यु के बाद वर्ष 1966 में वे देश की 5वीं प्रधानमंत्री बनीं।
  • वर्ष 1975 में उनके कार्यकाल के दौरान भारत में आपातकाल लागू किया गया, जो कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ‘काला अध्याय’ माना जाता है।
  • 31 अक्तूबर, 1984 को दो सिख अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई।

रानी लक्ष्‍मीबाई

  • 19 नवंबर, 2021 को रानी लक्ष्मीबाई की 193वीं जयंती मनाई गई।
  • रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1828 को वाराणसी में हुआ था और उनके बचपन का नाम ‘मणिकर्णिका तांबे’ था।
  • उन्होंने बचपन में ही घुड़सवारी, तलवारबाज़ी और निशानेबाज़ी जैसी कलाओं में निपुणता हासिल कर ली थी।
  • वर्ष 1842 में 14 वर्ष की उम्र में इनका विवाह झाँसी के महाराजा ‘गंगाधर राव’ के साथ कर दिया गया, उसके बाद से इन्हें ‘लक्ष्मीबाई’ के नाम से जाना गया।
  • महाराजा की मृत्यु के बाद अंग्रेज़ों ने ‘व्यपगत सिद्धांत’ (Doctrine of Lapse) का हवाला देते हुए महाराजा के दत्तक पुत्र दामोदर राव को झाँसी के सिंहासन का कानूनी उत्तराधिकारी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
  • इस सिद्धांत के मुताबिक, यदि ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण में आने वाली किसी रियासत के शासक के पास कानूनी तौर पर पुरुष उत्तराधिकारी नहीं है तो कंपनी द्वारा इस रियासत का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
  • रानी लक्ष्मीबाई ने इस व्यवस्था का विरोध किया और जून 1857 में रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में झाँसी में विद्रोह प्रारंभ हो गया।
  • 1857 के विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई की काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
  • झाँसी की सुरक्षा करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए युद्ध में 17 जून, 1858 को रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु हो गई।


Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *