18 November 2021 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)
Read Today’s 18th November 2021 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 18 November Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.
राष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस
- एपिलेप्सी (मिर्गी) के संबंध में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रतिवर्ष 17 नवंबर को ‘राष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
- यह दिवस आम लोगों को शिक्षित करने और रोग, इसके लक्षणों एवं उपचार के बारे में अधिक समझने का अवसर प्रदान करता है।
- एपिलेप्सी (मिर्गी) एक केंद्रीय तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार है, इसमें मस्तिष्क की गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिससे दौरे या असामान्य व्यवहार, संवेदनाएँ और कभी-कभी अभिज्ञता संबंधी हानि होती है।
- एपिलेप्सी चौथा सबसे सामान्य न्यूरोलॉजिकल विकार है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है।
- स्वाद, गंध, दृष्टि, श्रवण या स्पर्श में परिवर्तन आना, चक्कर आना, अंगों में सिहरन उत्पन्न होना, एकटक घूरना, एक ही कार्य को बार-बार करना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं।
- दुनिया भर में लगभग 50 मिलियन लोग एपिलेप्सी से ग्रसित हैं, जो इसे विश्व स्तर पर सबसे आम न्यूरोलॉजिकल रोगों में से एक बनाता है।
भारत का 41वाँ अंटार्कटिका वैज्ञानिक अभियान
- भारत ने हाल ही में अंटार्कटिक के लिये 41वाँ वैज्ञानिक अभियान शुरू किया है।
- इसके लिये 23 वैज्ञानिकों और सहायक कर्मचारियों का पहला जत्था भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन ‘मैत्री’ पहुँच गया है।
- 41वें अभियान के दो प्रमुख कार्यक्रम हैं।
- पहले कार्यक्रम में ‘भारती’ स्टेशन पर ‘अमेरी आइस शेल्फ’ का भू-वैज्ञानिक अन्वेषण शामिल है।
- दूसरे कार्यक्रम में रिकोनिसेंस सर्वेक्षण और ‘मैत्री’ के पास 500 मीटर आइस कोर की ड्रिलिंग हेतु प्रारंभिक कार्य शामिल है।
- अंटार्कटिक भारत सहित कई देशों द्वारा स्थापित लगभग 60 स्थायी स्टेशनों को छोड़कर पूरी तरह से निर्जन है।
- अंटार्कटिक पृथ्वी का सबसे दक्षिणतम महाद्वीप है।
- इसमें भौगोलिक रूप से दक्षिणी ध्रुव शामिल है और यह दक्षिणी गोलार्द्ध के अंटार्कटिक क्षेत्र में स्थित है।
- अंटार्कटिक विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- भारत ने अंटार्कटिक में अब तक कुल तीन अनुसंधान स्टेशन स्थापित किये हैं- दक्षिण गंगोत्री (1984), मैत्री (1989) और भारती (2012)।
- केवल ‘मैत्री’ और ‘भारती’ ही परिचालन में हैं।

- Read This- Daily Current Affairs in Hindi.
- Read This- Daily Current Affairs Quiz in Hindi.
- Read This- Daily Current Affairs News in Hindi.
- Read This- सरकारी योजनाएं
