16 December 2022 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)
Read Today’s 16th December 2022 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 16 December Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.
हुरुन ग्लोबल 500 सूची 2022
- हाल ही में हुरुन ग्लोबल 500 सूची 2022 जारी की गई है, जिसमें भारत 5वें स्थान पर है।
- हुरुन ग्लोबल 500 सूची विश्व की शीर्ष 500 सबसे मूल्यवान गैर-राज्य नियंत्रित कंपनियों का आकलन है।
- इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किया गया है।
- इस सूची में कंपनियों को उनके बाज़ार पूंजीकरण (सूचीबद्ध) और मूल्यांकन (गैर-सूचीबद्ध) के आधार पर रैंक प्रदान किया गया है।
- हुरुन ग्लोबल 500 सूची के 2022 संस्करण में भारत 9वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुँच गया है। देश में 20 कंपनियाँ हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
- इन 20 कंपनियों में से 11 मुंबई में, 4 अहमदाबाद में और 1-1 नोएडा, नई दिल्ली, बंगलूरू और कोलकाता में स्थित हैं। 202 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है, इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के पास 139 बिलियन अमेरिकी डॉलर वैल्यूएशन है।
- 260 कंपनियों के साथ इस सूची में अमेरिकी कंपनियाँ शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता हैं।
- 35 कंपनियों के साथ चीन दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है।
विजय दिवस
- वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है।
- वर्ष 2020 में विजय दिवस के 52 वर्ष पूरे हो गए हैं और सरकार इस अवसर को मनाने के लिये ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
- राष्ट्रीय युद्ध स्मारक उन सभी सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की रक्षा के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया।
- भारत सरकार ने 3 दिसंबर, 1971 को बंगाली मुसलमानों और हिंदुओं की रक्षा के लिये पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने का निर्णय लिया।
- यह युद्ध भारत तथा पाकिस्तान के मध्य 13 दिनों तक लड़ा गया था।
- 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93 हज़ार सैनिकों ने संयुक्त सेना के समक्ष बिना शर्त समर्पण कर दिया था।
- मुक्ति वाहिनी उन सशस्त्र संगठनों को संदर्भित करती है जो बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना के विरुद्ध लड़े थे।
- इसी दिन बांग्लादेश की उत्पत्ति हुई थी।
- इसलिये बांग्लादेश प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस (बिजोय डिबोस) मनाता है।
- Read This- Daily Current Affairs in Hindi.
- Read This- Daily Current Affairs Quiz in Hindi.
- Read This- Daily Current Affairs News in Hindi.
- Read This- सरकारी योजनाएं

