15 November 2021 Current News

15 November 2021 Current News

15 November 2021 Current Affairs News in Hindi (हिंदी करंट अफेयर्स न्यूज़)

Read Today’s 15th November 2021 Current Affairs News and GK in Hindi. Attempt daily Hindi current affairs objective/MCQ quiz questions and answer to improve your general awareness for Competitive Exams. Today 15 November Current Affairs News in Hindi, you can find in the last section.


बिरसा मुंडा

  • 15 नवंबर, 2021 को बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई।
    • बिरसा मुंडा का जन्म वर्ष 1875 में हुआ था, वे मुंडा जनजाति के थे।
  • उन्हें अक्सर ‘धरती अब्बा’ (Dharti Abba) या ‘जगत पिता’ के रूप में जाना जाता है।
  • वर्ष 1899-1900 में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुआ मुंडा विद्रोह छोटा नागपुर (झारखंड) के क्षेत्र में सर्वाधिक चर्चित विद्रोह था।
    • इसे ‘मुंडा उलगुलान’ (विद्रोह) भी कहा जाता है।
  • इस विद्रोह की शुरुआत मुंडा जनजाति की पारंपरिक व्यवस्था खूंटकटी की ज़मींदारी व्यवस्था में परिवर्तन के कारण हुई।
  • बिरसा मुंडा ने जनता को जागृत किया और ज़मींदारों एवं अंग्रेज़ों के खिलाफ विद्रोह किया। उन्होंने अंग्रेज़ों को करों और साहूकारों को ऋण/ब्याज का भुगतान न करने के लिये जनता को संगठित किया।
  • उन्होंने ब्रिटिश शासन के अंत और झारखंड में मुंडा शासन (तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी क्षेत्र) की स्थापना के लिये विद्रोह का नेतृत्त्व किया।
    • फरवरी 1900 में बिरसा मुंडा को सिंहभूम में गिरफ्तार कर राँची ज़ेल में डाल दिया गया जहाँ जून 1900 में उनकी मृत्यु हो गई।

पंडित जवाहर लाल नेहरू

  • देश भर में प्रतिवर्ष 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को चिह्नित करने के उद्देश्य से ‘बाल दिवस’ मनाया जाता है।
    • पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था।
  • भारत से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे इंग्लैंड चले गए और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
  • वर्ष 1912 में उन्होंने एक प्रतिनिधि के रूप में बांकीपुर सम्मेलन में भाग लिया एवं वर्ष 1919 में इलाहाबाद के होम रूल लीग के सचिव बने।
    • पंडित जवाहर लाल नेहरू सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस कमेटी के महासचिव बने।
  • वर्ष 1929 में पंडित नेहरू भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन के लाहौर सत्र के अध्यक्ष चुने गए जिसका मुख्य लक्ष्य देश के लिये पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करना था।
  • नेहरू सर्वप्रथम वर्ष 1916 के लखनऊ अधिवेशन में महात्मा गांधी के संपर्क में आए।
  • चीन से युद्ध के बाद नेहरू जी के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी और 27 मई, 1964 को उनकी मृत्यु हो गई।


Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *