01 August 2021 Current News


भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती-कॉरपेट का 36वाँ संस्करण

  1. भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच समन्वित गश्ती-कॉरपेट (India-Indonesia Coordinated Patrol (India-Indonesia CORPAT) के 36वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
  2. भारत और इंडोनेशिया समुद्री सहयोग को मज़बूत करने के लिये वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष दो बार अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (International Maritime Boundary Line- IMBL) पर समन्वित गश्ती कर रहे हैं।
  3. क्षेत्र में नौवहन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्देश्य है।
  4. इंडोनेशिया के साथ अन्य सैन्य अभ्यास:
    • समुद्र शक्ति: एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास।
    • गरुड़ शक्ति: एक संयुक्त सैन्य अभ्यास।

विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस

  1. मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 30 जुलाई को ‘विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
  2. ‘विश्व मानव तस्करी रोधी दिवस’ को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानव तस्करी के मुद्दों से निपटने के साधन के रूप में वर्ष 2013 में नामित किया गया था।
  3. वर्ष 2003 से ‘यूएन ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम’ (UNODC) लोगों को बंदी बनाने वाले रैकेट से बचाने और उनकी पहचान करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
  4. वर्ष 2021 के लिये इस दिवस की थीम ‘विक्टिम्स वॉइस लीड द वे’ है।
  5. इस दिवस का लक्ष्य आम जनमानस को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के विषय में शिक्षित करना है, ताकि महिलाओं और बच्चों को जबरन श्रम एवं वेश्यावृत्ति से बचाया जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *