संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, UNSC में मतदान और चर्चा, भारत एक स्थायी सदस्य के रूप में

संक्षेपUNSC
स्थापना1945
सदस्यता15 states

Introduction

  1. संयुक्त राष्ट्र चार्टर ने UNSC सहित संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों की स्थापना की।
  2. संयुक्त राष्ट्र के अन्य 5 अंगों में शामिल हैं-
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा, ट्रस्टीशिप परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय एवं सचिवालय।
  3. ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ को अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की प्राथमिक ज़िम्मेदारी दी गई है और जब भी वैश्विक शांति पर कोई खतरा उत्पन्न होता है तब परिषद की बैठक आयोजित की जाती है।

Headquarter

  • परिषद का मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।

Member

  1.  UNSC का गठन 15 सदस्यों (5 स्थायी और 10 गैर-स्थायी) द्वारा किया जाता है।
    • पाँच स्थायी सदस्य: अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, रूस और चीन।
    • दस गैर-स्थायी सदस्य: इन्हें महासभा द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल के लिये चुना जाता है।
  2. प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो वर्षीय कार्यकाल के लिये पाँच अस्थायी सदस्यों (कुल दस में से) का चुनाव किया जाता है। दस अस्थायी सीटों का वितरण क्षेत्रीय आधार पर होता है।

Voting and discussion at UNSC:

  1. सुरक्षा परिषद के प्रत्येक सदस्य का एक मत होता है।
  2. सभी मामलों पर सुरक्षा परिषद के निर्णय स्थायी सदस्यों सहित नौ सदस्यों के सकारात्मक मत द्वारा किये जाते हैं, जिसमें सदस्यों की सहमति अनिवार्य है।
    • पाँच स्थायी सदस्यों में से यदि कोई एक भी प्रस्ताव के विपक्ष में वोट देता है तो वह प्रस्ताव पारित नहीं होता है।
  3. संयुक्त राष्ट्र का कोई भी सदस्य जो सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं है, बिना वोट के सुरक्षा परिषद के समक्ष लाए गए किसी भी प्रश्न की चर्चा में भाग ले सकता है।

भारत की स्थिति:

  1. भारत UNSC में अपनी स्थायी सीट का दावा प्रस्तुत करता रहा है।
  2.  स्थायी सदस्य की सीट हेतु भारत के निम्नलिखित मानदंड:-
    • जैसे जनसंख्या, क्षेत्रीय आकार, सकल घरेलू उत्पाद, आर्थिक क्षमता, सांस्कृतिक विरासत और विविधता, राजनीतिक व्यवस्था तथा संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों में विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अतीत एवं वर्तमान में भारत का योगदान।

FAQ

1- क्या है सुरक्षा परिषद की जिम्मेदारी?

Ans- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर में किसी भी बदलाव को मंज़ूरी देने की ज़िम्मेदारी है.

2. कैसे चुने जाते हैं अस्थायी सदस्य भी?

Ans- सदस्य देश बहुमत के साथ जिस 10 देशों को इस भूमिका के लिए हर दो साल पर चुनते हैं, वो परिषद में अस्थायी सदस्यता हासिल कर लेता है.

2. भारत इससे पहले कितनी बार चुना गया है?

Ans- भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का आठवीं बार अस्थाई सदस्य चुना गया है. 09 साल बाद भारत को ये स्थिति फिर हासिल हुई है. इससे पहले, भारत को 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और हाल ही में 2011-2012 में सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना जा चुका है.

3. गैर स्थायी देश किस तरह चुने जाते हैं?

Ans- इसमें अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए 5; पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए 1; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के लिए 2; और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए 2 सीटें तय हैं. इसमें कोई देश तभी चुना जाता है जबकि उसे दो तिहाई बहुमत से जीत मिले.

4. सुरक्षा परिषद के स्थायी देश कौन हैं?

Ans- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाँच देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन को स्थाई सदस्यता प्राप्त है. इन देशों की सदस्यता दूसरे विश्व युद्ध के बाद के शक्ति संतुलन को प्रदर्शित करती है, जब सुरक्षा परिषद का गठन किया गया था.


Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *